अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने दो भारतीय नागरिकों समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने दो भारतीय नागरिकों समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Published : Mar 2, 2023, 11:59 am IST
Updated : Mar 2, 2023, 11:59 am IST
SHARE ARTICLE
US border officials arrested five people including two Indian nationals (प्रतिकातमक फोटो)
US border officials arrested five people including two Indian nationals (प्रतिकातमक फोटो)

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी है।

न्यूयॉर्क:  अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने एक नौका के जरिए अवैध रूप से कनाडा से देश में दाखिल होने के लिए दो भारतीय नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिका के सीमा गश्त अधिकारियों ने मिशिगन राज्य में एलगोनेक के निकट तस्करी के प्रयास के दौरान इन पांच विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी है।

सीबीपी ने कहा कि 20 फरवरी को देर रात सेंट क्लेयर नदी पर एक नौका को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए देखा गया, जिसके बाद तुरंत क्षेत्र में मौजूद अधिकारियों से संपर्क किया गया। अधिकारियों ने देखा कि दो प्रवासी ठंडे तापमान में, पानी में भीगे हुए थे और कांप रहे थे। उन लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नाव से उतरते समय वे नदी में गिर गए थे।

इसके बाद सभी पांच व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया और आगे की प्रक्रिया के लिए एक स्थानीय स्टेशन ले जाया गया। सीबीपी ने कहा, “जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि प्रवासियों में से दो भारत, एक नाइजीरिया, एक मैक्सिको और एक डोमिनिक रिपब्लिक से है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM