महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में धर्मार्थ कार्य से जुड़े लोग भी होंगे शामिल

खबरे |

खबरे |

महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में धर्मार्थ कार्य से जुड़े लोग भी होंगे शामिल
Published : May 2, 2023, 1:31 pm IST
Updated : May 2, 2023, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में 6 मई को किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक होने जा रहा है।

लंदन : लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में 6 मई को किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक होने जा रहा है। इसके बाद चार्ल्स आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के राजा बन जाएंगे। लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के लिए शनिवार को एकत्रित होने वाले 2,200 लोगों में शाही परिवार के सदस्य, विश्व के नेता और वेल्स के राजकुमार के तौर पर उनकी धर्मार्थ पहल से जुड़े रहे भारतीय समुदाय के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यह जानकारी बकिंघम पैलेस की ओर से दी गई।

सोमवार शाम को जारी की गई अतिथि सूची की एक झलक में, यह सामने आया कि एक वास्तुकार, एक सलाहकार और एक नवोदित शेफ उन भारतीयों में शामिल हैं जो एब्बे में राष्ट्र प्रमुखों और सरकार के प्रमुख के साथ बैठेंगे। इस भव्य समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद है। ऐसा समारोह अंतिम बार करीब 70 साल पहले देखा गया था जब चार्ल्स की दिवंगत मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की जून 1953 में ताजपोशी हुई थी।

बकिंघम पैलेस ने कहा, "समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों में शाही परिवार के सदस्यों के साथ-साथ 203 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें लगभग 100 राष्ट्राध्यक्ष होंगे।"

समारोह में शामिल होने वालों में सौरभ फड़के भी होंगे जो प्रिंस फाउंडेशन बिल्डिंग क्राफ्ट प्रोग्राम के स्नातक हैं और उन्होंने चार्ल्स द्वारा डम्फ़्रीज़ हाउस, स्कॉटलैंड में स्थापित प्रिंस फाउंडेशन स्कूल ऑफ ट्रेडिशनल आर्ट्स से अध्ययन किया है। इसके साथ ही समारोह में हिस्सा लेने वालों में गुलफ्शा भी शामिल हैं, जिन्हें 2022 में प्रिंस ट्रस्ट ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

समारोह में आमंत्रित व्यक्तियों में कनाडा से, भारतीय मूल के जय पटेल भी शामिल हैं जिन्होंने मई 2022 में प्रिंस ट्रस्ट कनाडा का युवा रोजगार कार्यक्रम पूरा किया था। समग्र अतिथि सूची में संसद सदस्य, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री, चर्च और अन्य धर्मों के प्रतिनिधि, देश की रक्षा सेवाओं के प्रतिनिधि, नोबेल पुरस्कार विजेता और ब्रिटिश साम्राज्य पदक (बीईएम) प्राप्तकर्ता भी शामिल होंगे। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM