United Nations : भारत ने संभाला सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष का पदभार

खबरे |

खबरे |

United Nations : भारत ने संभाला सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष का पदभार
Published : Dec 2, 2022, 10:26 am IST
Updated : Dec 2, 2022, 10:26 am IST
SHARE ARTICLE
United Nations: India took over as the President of the Security Council
United Nations: India took over as the President of the Security Council

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज परिषद की बैठकों के लिए बनी मेज पर अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित स्थान पर आसीन होंगी।

संयुक्त राष्ट्र :  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक-एक महीने के लिए क्रमवार मिलने वाले अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भारत ने बृहस्पतिवार को संभाल ली। पंद्रह सदस्यीय इस निकाय की अध्यक्षता करने के दौरान भारत आतंकवाद को रोकने और बहुपक्षीय सुधार को लेकर कई प्रमुख कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज परिषद की बैठकों के लिए बनी मेज पर अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित स्थान पर आसीन होंगी। भारत की अध्यक्षता से पहले उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी से मुलाकात की और इस शक्तिशाली निकाय की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

कम्बोज ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ आज महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात कर प्रसन्न महसूस कर रही हूं। सुरक्षा परिषद की दिसंबर में भारत की अध्यक्षता से पहले प्राथमिकताओं और काम किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की।’’

भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने सोमवार को कोरोसी से मुलाकात की थी। कोरोसी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज से मुलाकात करना हमेशा खुशी देता है। आज की चर्चा भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता पर केंद्रित रही जो बृहस्पतिवार को शुरू हो रही है। मैं आने वाले महीने का इंतजार कर रहा हूं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM