भूकंप के 128 घंटे बाद मलबे में मिली थी बच्ची, अब तीन महीने बाद मां से मिली, लोग कह रहे हैं चमत्कार

खबरे |

खबरे |

भूकंप के 128 घंटे बाद मलबे में मिली थी बच्ची, अब तीन महीने बाद मां से मिली, लोग कह रहे हैं चमत्कार
Published : Apr 4, 2023, 11:51 am IST
Updated : Apr 4, 2023, 11:51 am IST
SHARE ARTICLE
128 hours after the earthquake, the girl was found in the debris
128 hours after the earthquake, the girl was found in the debris

सोशल मीडिया पर लोग इसे चमत्कार बता रहे थे। कहा जा रहा था कि बच्चे की मां की मौत हो गई है।

तुर्की: तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे। इस बीच चमत्कार तब देखने को मिला जब 128 घंटे से मलबे में फंसे दो महीने के बच्चे को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू करने के बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. सोशल मीडिया पर लोग इसे चमत्कार बता रहे थे। कहा जा रहा था कि बच्चे की मां की मौत हो गई है।

अब इस मामले में एक और चमत्कार हुआ है। दरअसल इस मासूम की मां जिंदा है. यह चमत्कार भूकंप के 54 दिन बाद हुआ। फाइनली दोनों का डीएनए टेस्ट किया गया और ये मैच हो गया। वाकई यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। जब इतने दिनों के बाद बच्चा अपनी बिछड़ी हुई मां से मिला है।

यूक्रेन के एक मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने ट्वीट किया कि तुर्की में भूकंप के बाद मलबे के नीचे 128 घंटे बिताने वाले बच्चे की यह तस्वीर आपको याद होगी। बताया गया कि बच्चे की मां की मौत हो चुकी है। अब पता चला, माँ जीवित है! दूसरे अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 54 दिनों के अलगाव और एक डीएनए परीक्षण के बाद, वे एक साथ वापस आ गए हैं।

मलबे में 128 घंटे फंसे रहने के बाद जब बचावकर्मियों ने मासूम को ढूंढ निकाला तो उन्होंने उसकी मां को खोजने की पूरी कोशिश की. लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें मासूम की मां का पता नहीं चल सका। इसके बाद बचावकर्मियों ने मासूम की मां को मरा हुआ मान लिया। हालांकि सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर वायरल होने के बाद यूजर्स मां के लिए दुआएं कर रहे थे. अब सोशल मीडिया पर मां और बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM