बांग्लादेश के कपड़ा बाजार में भीषण लगी आग, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

खबरे |

खबरे |

बांग्लादेश के कपड़ा बाजार में भीषण लगी आग, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
Published : Apr 4, 2023, 12:00 pm IST
Updated : Apr 4, 2023, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Fierce fire in Bangladesh's textile market (फोटो साभार PTI)
Fierce fire in Bangladesh's textile market (फोटो साभार PTI)

फिलहाल किसी के हतातहत होने की खबर नहीं है।

ढाका : बांग्लादेश की राजधानी में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक कपड़ा बाजार में मंगलवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि सुबह छह बजकर करीब 10 मिनट पर बंगबाजार में आग लग गई, लेकिन किसी के हतातहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन सेवा और नागरिक रक्षा नियंत्रण कक्ष के उप अधिकारी रफी अल फारूक के मुताबिक, दमकल की 47 इकाइयां आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन सेवा में मीडिया विभाग के अधिकारी अनवर-उल-इस्लाम डोलोन ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के दो मिनट के अंदर ही दमकल कर्मियों की एक इकाई मौके पर पहुंच गई थी।.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने की खबर सुनकर दुकानों के मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। उन्हें अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखा गया।  बंगबाजार, देश के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है, जहां कपड़ों की टिन और लकड़ी से बनी दुकानें हैं।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM