Singapore Election News: सिंगापुर आम चुनाव में PM लॉरेंस वोंग की जीत, 97 में से 87 सीटें मिलीं

खबरे |

खबरे |

Singapore Election News: सिंगापुर आम चुनाव में PM लॉरेंस वोंग की जीत, 97 में से 87 सीटें मिलीं
Published : May 4, 2025, 1:22 pm IST
Updated : May 4, 2025, 1:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Singapore Election 2025 Result PM Lawrence Wong News In Hindi
Singapore Election 2025 Result PM Lawrence Wong News In Hindi

जीत के बाद प्रधानमंत्री वोंग ने कहा कि यह उनका पहला और अद्भुत अनुभव था।

Singapore Election 2025 Result PM Lawrence Wong News In Hindi: सिंगापुर के आम चुनाव में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) ने भारी जीत हासिल की। उन्होंने 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें जीतीं। अमेरिकी व्यापार शुल्क के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितताओं के बीच वोंग और पीएपी को आम चुनाव से नया जनादेश मिला है। सिंगापुर की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी पीएपी 1965 में स्वतंत्रता के बाद से सिंगापुर पर शासन कर रही है।

 जीत के बाद प्रधानमंत्री वोंग ने कहा कि यह उनका पहला और अद्भुत अनुभव था। उन्होंने मतदाताओं के लिए कड़ी मेहनत करने का वादा किया। लॉरेंस वोंग (52) ने कहा, "हम आपके मजबूत जनादेश के लिए आभारी हैं और आप सभी के लिए और भी अधिक मेहनत करके आपके द्वारा हम पर रखे गए विश्वास का सम्मान करेंगे।" 

चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स पार्टी (WP) के बीच था। इनके अलावा कई अन्य छोटे दल भी चुनावी मैदान में थे। चुनाव विभाग ने बताया कि देश के 26 लाख लोगों ने 1240 वोटिंग सेंटर्स पर 92 सीटों के लिए अपने वोट डाले।

लॉरेंस वोंग पिछले वर्ष प्रधानमंत्री बने

इस चुनाव को प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के लिए पहली महत्वपूर्ण परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने पिछले वर्ष पदभार संभाला था। वह पीएपी का नेतृत्व करते हैं, जो स्वतंत्रता के बाद से सिंगापुर पर शासन कर रही है। चुनाव विभाग (ईएलडी) ने बताया कि सिंगापुर के मतदाताओं ने देश के भविष्य के राजनीतिक भाग्य का फैसला करने के लिए 1,240 मतदान केंद्रों पर 97 संसदीय सीटों में से 92 के लिए वोट डाले। देश में 27,58,846 पंजीकृत मतदाता हैं।

1948 में पहले आम चुनाव के बाद से यह सिंगापुर का 19वां और 1965 में स्वतंत्रता के बाद से 14वां चुनाव था।

(For More News Apart From Singapore Election 2025 Result PM Lawrence Wong News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM