अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Published : May 5, 2023, 5:03 pm IST
Updated : May 5, 2023, 5:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Two brothers of Indian origin killed in America, accused arrested
Two brothers of Indian origin killed in America, accused arrested

पुलिस ने मरने वालों की पहचान नहीं बताई है।

ह्यूस्टन (अमेरिका): अमेरिका के ओरेगॉन में भारतीय मूल के दो भाइयों की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर भी भारतीय मूल का ही है। पुलिस और मीडिया में आयी खबरों से यह जानकारी मिली है। ‘केजीडब्ल्यू’ न्यूज चैनल की खबर के मुताबकि, घटना बुधवार की है। आरोपी जोबनप्रीत सिंह ने पोर्टलैंड सिटी में स्थित एक मॉल में दो लोगों को गोली मार दी। पुलिस ने मरने वालों की पहचान नहीं बताई है।

हालांकि, मॉल में तम्बाकू की दुकान चलाने वाले कमल सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि मरने वाले दोनों भाई थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि जोबनप्रीत को मौके से पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

मॉल में काम करने वाले तनुस एलन ने बताया कि उसे तीखी बहस और एक-दूसरे पर चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने कहा, “अचानक मैंने गोली चलने की आवाज सुनी और जब मैंने उस तरफ देखा तो दो लोग नीचे गिरे पड़े थे।” खबर के मुताबिक, शहर में इस साल अभी तक 30 लोगों की हत्या हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस अवधि में 35 लोगों की हत्या हुई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM