NSA Sullivan: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलीवन करेंगे भारत की यात्रा: व्हाइट हाउस

खबरे |

खबरे |

NSA Sullivan: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलीवन करेंगे भारत की यात्रा: व्हाइट हाउस
Published : Jun 6, 2024, 9:47 am IST
Updated : Jun 6, 2024, 9:47 am IST
SHARE ARTICLE
 US National Security Adviser Sullivan to visit India: White House
US National Security Adviser Sullivan to visit India: White House

बाइडन ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में 65 करोड़ भारतीयों के हिस्सा लेने पर उनकी सराहना की।

NSA Sullivan: वाशिंगटन-भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेने की तैयारी के बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन अमेरिका-भारत साझा प्राथमिकताओं पर नयी सरकार के साथ चर्चा करने के लिए नयी दिल्ली जाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी को फिर से चुने जाने पर बधाई देने के लिए बुधवार को फोन किया और इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच सुलीवन की यात्रा पर चर्चा की गई।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की और उन्हें तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारत के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।’’ बाइडन ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में 65 करोड़ भारतीयों के हिस्सा लेने पर उनकी सराहना की।

ये भी पढ़ें: PM Modi Oath Ceremony: PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित करेगा भारत

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन की नयी दिल्ली की आगामी यात्रा पर भी चर्चा की। इस यात्रा के दौरान नयी सरकार के साथ विश्वसनीय, रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी सहित अमेरिकी-भारत प्राथमिकताओं पर बातचीत की जाएगी।’’

सुलीवन की भारत यात्रा की तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी कार्यकाल के लिए शपथ लेने के कुछ दिनों के भीतर होगी। (भाषा) 

(For more news apart from US National Security Adviser Sullivan to visit India: White House, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM