Iran Election Result 2024: कौन हैं मसूद पेजेशकियान, जिसने हासिल की इरान की सत्ता, सुधारवादी नेता के रूप में है पहचान
Iran Election Result 2024: कौन हैं मसूद पेजेशकियान, जिसने हासिल की इरान की सत्ता, सुधारवादी नेता के रूप में है पहचान
Published : Jul 6, 2024, 12:32 pm IST
Updated : Jul 6, 2024, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Who is Masoud Pezeshkian become Iran new president  News in hindi
Who is Masoud Pezeshkian become Iran new president News in hindi

मसूद  पेजेशकियान को ईरान में एक ऐसे नेता के रुप में देखा जाता है .

Who is Masoud Pezeshkian Iran new president New In Hindi: बीते महीने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव हुए.  इस चुनाव में मसूद  पेजेशकियान ने अपने प्रतिद्वंदी और कट्टरवादी सईद जलीली को बड़े अंतर से हरा कर यहां की सत्ता अपने नाम कर ली है.  एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान राष्ट्रपति चुनाव में मसूद  पेजेशकियान को 1.63 करोड़ वोट मिले हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नेता जलीली को 28 लाख वोटों से हराया है. 

कौन हैं मसूद पेजेशकियान (Who is Masoud Pezeshkian) 

बता दे कि मसूद  पेजेशकियान को ईरान में एक ऐसे नेता के रुप में देखा जाता है जो सुधारों में विश्वास रखते हैं. मसूद इससे पहले ईरान के स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. वो एक वह पेशे से हार्ट सर्जन भी हैं. 

पेजेशकियान का जन्म उत्तर-पश्चिमी ईरान के महाबाद में 29 सितंबर 1954 को हुआ था. वह अजेरी भाषा बोलते हैं . मसूद की गिनती देश के उन नेताओं में होती है, जो राजनीतिक गलियारों में काफी लंबे अरसे से मौजूद रहे हैं.

मसूद एक हार्ट सर्जन भी हैं और उन्होंने तबरीज यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रमुख के रूप में कार्य किया. 1994 में एक कार दुर्घटना में उनकी पत्नी फतेमेह मजीदी और एक बेटी की मौत हो गई. इसके बाद डॉक्टर ने दोबारा शादी नहीं की और अपने बचे हुए 2 दो बेटों और एक बेटी का अकेले ही पाला.

मसूद पेजेशकियान लंबे वक्त से सांसद रहे हैं. वहीं अब  ईरान की सत्ता उनके हाथ में आ गया है. उनके समर्थक उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं. 

आपको बता दे कि मसूद पेजेश्कियन ने चुनाव में देशवासियों से वादा किया था कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो वह पश्चिमी देशों के साथ संबंधों में सुधार करेंगे और  ईरान में अनिवार्य रूप से लागू हेडस्कार्फ के कानून में ढील भी देंगे. 

(For More News Apart from Who is Masoud Pezeshkian become Iran new president  News in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM