बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि, जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जाएंगे भारत

खबरे |

खबरे |

बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि, जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जाएंगे भारत
Published : Sep 6, 2023, 11:26 am IST
Updated : Sep 6, 2023, 11:26 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। 

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है और वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को भारत जाएंगे तथा इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। इस घोषणा से एक दिन पहले सोमवार को अमेरिका की प्रथम महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद बाइडन की भी जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को भारत जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बाइडन प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि बाइडन शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM