अमेरिका ने विदेशी छात्रों के लिए कुछ श्रेणियों में ‘प्रीमियम प्रोसेसिंग’ की घोषणा की
अमेरिका ने विदेशी छात्रों के लिए कुछ श्रेणियों में ‘प्रीमियम प्रोसेसिंग’ की घोषणा की
Published : Mar 7, 2023, 11:36 am IST
Updated : Mar 7, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
US announces 'premium processing' for foreign students in certain categories
US announces 'premium processing' for foreign students in certain categories

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषय पढ़ने के लिए आने वाले भारतीय छात्रों को फायदा होने की संभावना है।

वाशिंगटन ; अमेरिका ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय छात्रों की कुछ श्रेणियों के लिए कार्य प्राधिकरण आवेदनों की ‘प्रीमियम प्रोसेसिंग’ (प्रक्रिया तेज करने) की घोषणा की, जिससे अमेरिका में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) विषय पढ़ने के लिए आने वाले भारतीय छात्रों को फायदा होने की संभावना है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज’ (यूएससीआईएस) ने एसटीईएम या एसटीईएम ओपीटी एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय छात्रों से ‘वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण’ (ओपीटी ... ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) के लिए आवेदनों के ‘प्रीमियम प्रोसेसिंग’ की घोषणा की है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘प्रीमियम प्रोसेसिंग’ की शुरुआत छह मार्च से होगी। कुछ अन्य श्रेणियों में तीन अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी।

यूएससीआईएस के निदेशक उर एम जोद्दू ने कहा कि इससे एफ-1 छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन में आसानी होने के अलावा, कई अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए आप्रवासन में भी मदद मिलेगी। निष्पक्ष आव्रजन नीतियों के लिए आवाज उठाने वाले समुदाय के नेता अजय भूटोरिया ने ओपीटी और एसटीईएम ओपीटी एक्सटेंशन की मांग करने वाले कुछ एफ-1 छात्रों को शामिल करने के लिए ‘प्रीमियम प्रोसेसिंग’ का विस्तार करने की यूएससीआईएस की घोषणा का स्वागत किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM