लंदन की जेल से संदिग्ध आतंकवादी फरार, तलाश जारी

खबरे |

खबरे |

लंदन की जेल से संदिग्ध आतंकवादी फरार, तलाश जारी
Published : Sep 7, 2023, 6:24 pm IST
Updated : Sep 7, 2023, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Suspected terrorist escapes from London jail, search continues
Suspected terrorist escapes from London jail, search continues

धोखाधड़ी के आरोप में भारत में वांछित हीरा व्यापारी नीरव मोदी भी तीन साल से अधिक समय से इसी जेल में बंद है।

लंदन: लंदन की जेल से एक संदिग्ध आतंकवादी के भाग जाने के बाद बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। धोखाधड़ी के आरोप में भारत में वांछित हीरा व्यापारी नीरव मोदी भी तीन साल से अधिक समय से इसी जेल में बंद है।

आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में दक्षिण-पश्चिम लंदन की वंड्सवर्थ जेल में बंद विचाराधीन कैदी डेनियल अबेद खलीफ सामान पहुंचाने वाली वैन में छिपकर कथित तौर पर फरार हो गया। आरोपी ब्रिटिश सेना में सेवा भी दे चुका है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आतंकवाद निरोधक कमान ने फरार संदिग्ध का पता लगाने में मदद करने के लिए बुधवार को अपील जारी की।

आतंकवाद निरोधक कमान के प्रमुख कमांडर डोमिनिक मर्फी ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारियों की एक टीम खलीफ का जल्द से जल्द पता लगाने और उसे हिरासत में लेने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनता की मदद भी महत्वपूर्ण है। यदि किसी को खलीफ दिखाई देता है या उसके बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को कॉल कर सकता है।’’ ऐसा अंदेशा है कि संदिग्ध अभी भी ब्रिटेन में है और वह दक्षिण-पश्चिम लंदन के किंग्स्टन क्षेत्र में हो सकता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM