टेक्सास में लापता बच्चे की मौत की आशंका, अमेरिकी पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ जारी किया वारंट! जाने मामला
टेक्सास में लापता बच्चे की मौत की आशंका, अमेरिकी पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ जारी किया वारंट! जाने मामला
Published : Apr 8, 2023, 12:08 pm IST
Updated : Apr 8, 2023, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Missing child feared dead in Texas, US police issue warrant against parents
Missing child feared dead in Texas, US police issue warrant against parents

पुलिस ने कहा, “हम चाहते हैं कि इन भगोड़ों को गिरफ्तार किया जाए और प्रत्यर्पित करके अमेरिका लाया जाए, ताकि हम उनसे नोएल की गुमशुदगी ..

ह्यूस्टन (अमेरिका) : अमेरिका के टेक्सास में कई महीनों से लापता छह साल के बच्चे की मौत होने की आशंका है। उसके माता-पिता भारत भाग गए हैं और उनके खिलाफ बच्चे को बेसहारा छोड़ने और उसकी जिंदगी को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है।.

नोएल रोड्रिग्ज़-अल्वारेज़ पिछले साल नवंबर से लापता है। बता दें कि वह दिव्यांग था।

एवरमैन के पुलिस प्रमुख क्रेग स्पेंसर ने गुरुवार को कहा कि गुमशुदा बच्चे की तलाश के मामले को हत्या की जांच में तब्दील कर दिया गया है और बच्चे के शव को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। स्पेंसर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस के पास नोएल की मां सिंडी रोड्रिग्ज़ सिंह और अर्शदीप सिंह के खिलाफ अपने बच्चे को बेसहारा छोड़ने और उसकी जिंदगी को खतरे में डालने को लेकर गिरफ्तारी वारेंट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि इन भगोड़ों को गिरफ्तार किया जाए और प्रत्यर्पित करके अमेरिका लाया जाए, ताकि हम उनसे नोएल की गुमशुदगी के बारे में जानकारी ले सकें।”

नोएल, 37 वर्षीय सिंडी के 10 बच्चों में से एक था। उसके तीन भाई-बहन अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं, जबकि नोएल और अन्य एवरमैन के एक इलाके में मलीन झोपड़ी में अपनी मां सिंडी के साथ रहते थे। नोएला का भारतीय मूल का सौतेला पिता अर्शदीप भी झोपड़ी में रहता था।

एवरमैन पुलिस ने बताया कि 20 मार्च को टेक्सास परिवार सेवा विभाग ने पुलिस को एवरमैन में कल्याणकारी जांच करने को कहा था।

एनबीसी न्यूज़ ने स्पेंसर के हवाले से कहा कि 22 मार्च को नोएल की मां सिंडी, उसका पति अर्शदीप और छह बच्चे विमान से भारत रवाना हो गए, लेकिन उनके साथ नोएल नहीं था। अधिकारियों ने सिंडी और उसके पति अर्शदीप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वे दंपति को भारत से प्रत्यर्पित करके अमेरिका लाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर नोएल की तलाश शुरू की थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि बच्चा पिछले साल नवंबर से लापता है। पुलिस ने कहा, “हम हमारे संघीय साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM