रूस से यात्रियों को लेकर सैन फ्रांसिस्को पहुंचा एअर इंडिया का विमान

खबरे |

खबरे |

रूस से यात्रियों को लेकर सैन फ्रांसिस्को पहुंचा एअर इंडिया का विमान
Published : Jun 8, 2023, 3:06 pm IST
Updated : Jun 8, 2023, 3:06 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

खराबी के कारण मंगलवार को रूस के सुदूर मगदान शहर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

सैन फ्रांसिस्को: एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण रूस के मगदान में फंसे यात्रियों को लेकर एक अन्य विमान बृहस्पतिवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया। एअर इंडिया के दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुए एक विमान को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को रूस के सुदूर मगदान शहर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमारे सभी यात्रियों को निकासी औपचारिकताएं पूरी करने, सहित अन्य आवश्यक मदद मुहैया कराई जा रही है।’’ एअर इंडिया ने विमान में सवार 216 यात्रियों और 16 चालक दल के सदस्यों को उनके मूल गंतव्य सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एक ‘फेरी’ विमान भेजा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ विमान संख्या एइआई-173डी आठ जून 2023 रात 12 बजकर सात मिनट पर (स्थानीय समयानुसार) सुरक्षित सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ एअर इंडिया.. सरकारी एजेंसियों, नियामक प्राधिकरणों, हमारे कर्मचारियों तथा भागीदारों को हमारे यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के हमारे प्रयासों और मगदान (रूस) में रुकने के दौरान उनका ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा करती है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM