Rahul Gandhi Congratulate Donald Trump: राहुल गांधी ने डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को लिखा पत्र

खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi Congratulate Donald Trump: राहुल गांधी ने डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को लिखा पत्र
Published : Nov 8, 2024, 11:28 am IST
Updated : Nov 8, 2024, 11:28 am IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi Congratulate Donald Trump News In Hindi
Rahul Gandhi Congratulate Donald Trump News In Hindi

उन्होंने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप, आपकी जीत पर बधाई।

Rahul Gandhi Congratulate Donald Trump News In Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत हासिल की है। उनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप को पत्र लिखकर हाल के चुनावों में जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप, आपकी जीत पर बधाई। मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में आपके दूसरे कार्यकाल में सफलता की कामना करता हूं।"

..

इसके साथ ही राहुल गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव में हार का सामना करने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को पत्र लिखा है। उनके पत्र में कहा गया है कि वह कमला हैरिस को उनके राष्ट्रपति अभियान के लिए बधाई देना चाहते हैं। 7 नवंबर को राहुल गांधी द्वारा लिखे गए इस पत्र में कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति कहकर संबोधित किया गया है। इसमें कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं आपके साहसी राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं। आशा का आपका आकर्षक संदेश लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

..

 लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ''बाइडेन प्रशासन के दौरान, भारत और अमेरिका ने वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर सहयोग को गहरा किया है। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता हमारी दोस्ती की दिशा को परिभाषित करती रहेगी।'' - राष्ट्रपति के तौर पर लोगों को एकजुट करने के आपके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा।'' पत्र के अंत में राहुल ने कमला हैरिस को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

(For more news apart from Rahul Gandhi Congratulate Donald Trump letter News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM