America News: ट्रंप ने सुजैन विल्स को ‘व्हाइट हाउस’ की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया

खबरे |

खबरे |

America News: ट्रंप ने सुजैन विल्स को ‘व्हाइट हाउस’ की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया
Published : Nov 8, 2024, 10:04 am IST
Updated : Nov 8, 2024, 10:04 am IST
SHARE ARTICLE
Trump appointed Suzanne Wills as White House Chief of Staff news in hindi
Trump appointed Suzanne Wills as White House Chief of Staff news in hindi

विल्स ये जिम्मेदारी संभालने के बाद अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में इस शक्तिशाली पद में आसीन होने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

White House Chief of Staff Washington News In Hindi: वाशिंगटन, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की प्रबंधक सुजैन विल्स को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया।

विल्स ये जिम्मेदारी संभालने के बाद अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में इस शक्तिशाली पद में आसीन होने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

ट्रंप ने कहा, ‘‘सुजैन (विल्स) अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए अथक प्रयास करती रहेंगी। अमेरिका के इतिहास में पहली महिला ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में सुजैन का होना सम्मान की बात है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह हमारे देश को गौरवान्वित करेंगी।’’

विल्स, 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के सफल चुनाव प्रचार अभियान की प्रबंधक थीं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘सूसी (सुजैन) विल्स ने मुझे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत हासिल करने में मदद की और वह मेरे 2016 तथा 2020 में हुए चुनाव प्रचार के सफल अभियानों का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं।’’

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सूसी बुद्धिमान, कड़े निर्णय लेने वाली, नयी सोच की महिला हैं और उन्हें हर कोई पसंद करता है तथा उनका सम्मान करता है।’’

(For more news apart from Trump appointed Suzanne Wills as White House Chief of Staff News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM