जर्मनी के चर्च में अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की मौत
जर्मनी के चर्च में अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की मौत
Published : Mar 10, 2023, 6:18 pm IST
Updated : Mar 10, 2023, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Indiscriminate firing in Germany's church, 8 people died
Indiscriminate firing in Germany's church, 8 people died

पुलिस का मानना है कि हमलावर को भी मार गिराया गया है।

हैम्बर्ग: जर्मनी के दूसरे सबसे बड़े शहर हैम्बर्ग में गुरुवार देर रात एक चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी हुई. पुलिस ने बताया कि इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक हमलावर करीब 10 मिनट तक फायरिंग करता रहा।

पुलिस का मानना है कि हमलावर को भी मार गिराया गया है। एक अधिकारी ने कहा- हमें किसी के फरार होने की खबर नहीं मिली है। फायरिंग की सूचना मिलते ही हम 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गए। हमने चर्च की सबसे ऊपरी मंजिल पर गोलियों की आवाज सुनी। वहां पहुंचने पर एक लाश मिली। हमें लगता है कि यह हमलावर का है। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने कहा कि यह घटना ग्रोसे बोरस्टल इलाके के चर्च ऑफ जेहोवाज़ विटनेसेज के किंगडम हॉल में हुई। हमलावर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। न ही यह पता चल सका है कि उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया- इस गोलीबारी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हम बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ साइट पर हैं।

दो चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने करीब 25 गोलियों की आवाज सुनी। हर 20 सेकेंड में फायरिंग हो रही थी। हम बहुत डरे हुए थे। सीनेटर एंडी ग्रोटे ने कहा कि इलाके की सुरक्षा के लिए विशेष बलों को तैनात किया गया है। आसपास रहने वाले लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चर्च के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों को गोली मारी गई है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिनकी मौत हुई है उनके शरीर पर गोलियों के घाव हैं.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM