घर से गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में बाइडन से की गई पूछताछ : व्हाइट हाउस
घर से गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में बाइडन से की गई पूछताछ : व्हाइट हाउस
Published : Oct 10, 2023, 12:42 pm IST
Updated : Oct 10, 2023, 12:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Biden questioned over finding classified documents from home: White House
Biden questioned over finding classified documents from home: White House

सैम्स ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति से विशेष काउंसल रॉबर्ट हुर की अगुवाई में जांच के संबंध में पूछताछ की गई।

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले की जांच के संबंध में एक विशेष अधिकारी ने पिछले दो दिन में पूछताछ की। व्हाइट हाउस के परामर्श कार्यालय के प्रवक्ता इयान सैम्स ने सोमवार को बताया कि यह पूछताछ रविवार और सोमवार को व्हाइट हाउस में की गई.

सैम्स ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति से विशेष काउंसल रॉबर्ट हुर की अगुवाई में जांच के संबंध में पूछताछ की गई। रविवार और सोमवार को दो दिन तक व्हाइट हाउस में स्वेच्छा से यह पूछताछ की गयी जो सोमवार को खत्म हुई।’’

व्हाइट हाउस ने जनवरी में बताया था कि बाइडन के डेलावेयर स्थित आवास और वाशिंगटन के एक कार्यालय से कुछ गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए थे। बाइडन ने उपराष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान इस कार्यालय का इस्तेमाल किया था।

सैम्स ने कहा, ‘‘जैसा कि हमने शुरुआत से कहा है कि राष्ट्रपति और व्हाइट हाउस इस जांच में सहयोग कर रहे हैं और हमने जांच की गोपनीयता की रक्षा करते हुए पारदर्शी रहकर कुछ प्रासंगिक जानकारियां सार्वजनिक की हैं।’’ उन्होंने 80 वर्षीय बाइडन के खिलाफ जांच की और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। ‘एनबीसी न्यूज’ की खबर के मुताबिक, इस पूछताछ से यह संकेत मिलता है कि विशेष काउंसल की जांच पूरी होने वाली है। बाइडन के कानूनी दल ने एक बयान में कहा था कि जो दस्तावेज बरामद किए गए हैं उनमें ‘‘निजी और राजनीतिक कागजात’’ शामिल हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM