ब्रिटेन में महिला को अगवा करने के दोषी तीन भारतीयों को जेल की सजा
ब्रिटेन में महिला को अगवा करने के दोषी तीन भारतीयों को जेल की सजा
Published : Oct 10, 2023, 5:14 pm IST
Updated : Oct 10, 2023, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Three Indians convicted of kidnapping a woman in Britain sentenced to jail
Three Indians convicted of kidnapping a woman in Britain sentenced to jail

वे अपनी यौन इच्छा को पूरी करने के लिए उस रात महिला की तलाश में सिटी सेंटर में घूम रहे थे।''

लंदन : पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में एक महिला के अपहरण के मामले में भारतीय मूल के तीन नागरिकों को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दोषी लोगों ने महिला को जबरन अपनी कार में बैठाया था और उसे 24 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक ले गए थे।

लीसेस्टर पुलिस के मुताबिक, अजय दोप्पलापुदी (27), वाहर मांचला (24) और राणा येल्लाम्बाई (30) ने पिछले साल 15 जनवरी को देर रात लीसेस्टर शहर में बाहर घूमने निकली महिला को अपना शिकार बनाया। पुलिस के मुताबिक, महिला उनकी कार को टैक्सी समझकर उसमें सवार हुई थी। पिछले सप्ताह सजा के संबंध में सुनवाई के बाद लीसेस्टर पुलिस की जांच अधिकारी जेम्मा फॉक्स ने कहा, ''निस्संदेह इस मामले में शामिल तीनों व्यक्ति दरिंदे हैं। वे अपनी यौन इच्छा को पूरी करने के लिए उस रात महिला की तलाश में सिटी सेंटर में घूम रहे थे।''

उन्होंने बताया कि घटना के बाद की सीसीटीवी फुटेज की जांच में गाड़ी की पहचान हुई, जो लीसेस्टर के वेस्टकोट्स इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत थी। पुलिस अधिकारी उस पते पर पहुंचे और वहां मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सुनवाई के बाद 11 सितंबर को दोप्पलापुदी, मांचला और येल्लाम्बाई को अपहरण का दोषी ठहराया गया और पिछले शुक्रवार को उन्हें 10-10 साल कैद की सजा सुनाई गई। दोषियों पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया था लेकिन न्यायाधीश ने उस संबंध में कोई फैसला नहीं सुनाया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM