Iran News: ईरान ने कई महिलाओं से दुष्कर्म के दोषी को सार्वजनिक रूप से दी फांसी

खबरे |

खबरे |

Iran News: ईरान ने कई महिलाओं से दुष्कर्म के दोषी को सार्वजनिक रूप से दी फांसी
Published : Nov 13, 2024, 3:04 pm IST
Updated : Nov 13, 2024, 3:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Iran publicly hangs man raping multiple women news In Hindi
Iran publicly hangs man raping multiple women news In Hindi

करीब 200 महिलाओं ने दवा की दुकान और एक जिम चलाने वाले 43 वर्षीय सलामत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

Iran publicly hangs man convicted of raping multiple women news In Hindi: पिछले दो दशक में कई महिलाओं से दुष्कर्म के दोषी एक ईरानी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया। ईरान के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरकारी ‘आईआरएएन’ अखबार ने बताया कि देश के उच्चतम न्यायालय ने अक्टूबर की शुरुआत में मोहम्मद अली सलामत की मौत की सजा बरकरार रखी थी जिसके बाद उसे फांसी दे दी गयी। उसे मंगलवार सुबह पश्चिमी हमेदान शहर में एक कब्रिस्तान में मौत की सजा दी गयी।

करीब 200 महिलाओं ने दवा की दुकान और एक जिम चलाने वाले 43 वर्षीय सलामत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ऐसा आरोप था कि उसने पिछले 20 वर्ष में कई अपराधों को अंजाम दिया।

ईरानी मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि कई मामलों में सलामत ने महिलाओं को शादी का प्रस्ताव देने के बाद या प्रेम प्रसंग के दौरान उनका दुष्कर्म किया। उसने कुछ महिलाओं को कथित तौर पर गर्भपात की दवाएं भी दीं जो ईरान में गैरकानूनी है।

उसे जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। इसे ईरान में एक अपराधी द्वारा दुष्कर्म के सबसे अधिक अपराध को अंजाम देने का मामला बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोग शहर के न्याय विभाग के सामने एकत्रित हो गए थे और उन्होंने सलामत को फांसी देने की मांग की थी। ईरान में दुष्कर्म और व्यभिचार के लिए मौत की सजा का प्रावधान है।

(For more news apart from Iran publicly hangs man convicted of raping multiple women news In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: iran news:, iran

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM