नाइजीरिया: वायुसेना की बड़ी कार्रवाई, बोको हरम के 100 आतंकियों को किया ढेर

खबरे |

खबरे |

नाइजीरिया: वायुसेना की बड़ी कार्रवाई, बोको हरम के 100 आतंकियों को किया ढेर
Published : Jun 14, 2023, 1:55 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 1:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Air Force's major action
Air Force's major action

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोको हरम के आतंकियों की लोकेशन एक खुफिया रिपोर्ट से मिली थी।

नाइजीरियाई वायुसेना ने हाल ही में आतंकी संगठन बोको हरम के ठिकाने पर कई हवाई हमले किए हैं। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। वायुसेना ने इसका लाइव फुटेज भी जारी किया है। बोको हरम पूर्वी अफ्रीका का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। इस संगठन की क्षेत्र के कई देशों में मजबूत पकड़ है। यह आतंकी संगठन मादक पदार्थों की तस्करी और अपहरण से लेकर रंगदारी जैसी अवैध गतिविधियों में भी संलिप्त है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोको हरम के आतंकियों की लोकेशन एक खुफिया रिपोर्ट से मिली थी। दरअसल, ये सभी आतंकी बोको हरम की यूनिट  JAS से ताल्लुक रखते थे। वायुसेना ने करीब एक हफ्ते पहले इस ऑपरेशन की तैयारी की थी और फिर इसे वोजा इलाके में अंजाम दिया। यही वह इलाका है जिसे इस आतंकी संगठन का गढ़ माना जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायुसेना ने 9 से 11 जून के बीच कई हवाई हमले किए। यह मंदरा क्षेत्र का पहाड़ी इलाका है और यहां जमीनी अभियान चलाना मुश्किल है क्योंकि आतंकवादी पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं और जब जमीनी सेना नीचे आती है तो उन्हें पहाड़ियों से होने वाली गोलीबारी का सामना करना पड़ता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM