निक्की हेली में अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने की सारी योग्यताएं हैं : प्रमुख भारतीय अमेरिकी

खबरे |

खबरे |

निक्की हेली में अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने की सारी योग्यताएं हैं : प्रमुख भारतीय अमेरिकी
Published : Feb 16, 2023, 3:09 pm IST
Updated : Feb 16, 2023, 3:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Nikki Haley has all the qualifications to be the next US President: Prominent Indian American
Nikki Haley has all the qualifications to be the next US President: Prominent Indian American

 हेली पूर्व में साउथ कैरोलाइना की दो बार गवर्नर रह चुकी हैं और वह तीसरी ऐसी भारतीय अमेरिकी हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए

चार्ल्सटन (अमेरिका) : कई प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली की साख अच्छी है और अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए उनमें नेतृत्व की क्षमता है।

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता हेली (51) ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी के लिए बुधवार को औपचारिक रूप से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। इसके साथ ही, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले खुद को एक युवा और नये विकल्प के रूप में पेश किया है।इंडियास्पोरा के संस्थापक एम. आर. रंगास्वामी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘साउथ कैरोलाइना के गवर्नर के तौर पर निक्की हेली की साख अच्छी है और उन्हें संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत के तौर पर विदेश नीति का अनुभव भी है।’’

 हेली पूर्व में साउथ कैरोलाइना की दो बार गवर्नर रह चुकी हैं और वह तीसरी ऐसी भारतीय अमेरिकी हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। इससे पहले बॉबी जिंदल ने 2016 में और कमला हैरिस ने 2020 में इस पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। हैरिस वर्तमान में देश की उपराष्ट्रपति हैं।

रंगास्वामी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘रिपब्लिकन पार्टी में भारतीय अमेरिकियों की प्रगति और डेमोक्रेटिक पार्टी में उन्हें दी जा रही अहमियत को देखकर खुशी होती है।’’ साउथ कोलंबिया से राज वासुदेव करीब 30 साल से हेली को जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह (हेली) अधिकांश मध्यमार्गियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह चरमपंथी भी नहीं हैं। जिस तरह से उन्होंने साउथ कैरोलाइना का प्रतिनिधित्व किया, वह शानदार है।’’

वासुदेव और उनकी पत्नी दोनों ही हेली के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत के समय मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उन पर विश्वास है। वह दिल की बहुत अच्छी हैं और बुद्धिमान हैं। हमारा मानना है कि वह दोनों पक्षों को साथ ला सकती हैं।’’. वासुदेव ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह देश के लिए अच्छा करेंगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM