सिंगापुर में इमारत के मलबे से भारतीय नागरिक का शव बरामद

खबरे |

खबरे |

सिंगापुर में इमारत के मलबे से भारतीय नागरिक का शव बरामद
Published : Jun 16, 2023, 12:34 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 12:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Body of Indian national recovered from building debris in Singapore
Body of Indian national recovered from building debris in Singapore

बचावकर्मियों ने कंक्रीट के स्लैब को तोड़ा और मलबे को हटाया।

सिंगापुर: सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में एक इमारत के ढहने के आठ घंटे बाद उसके मलबे से 20 वर्षीय भारतीय नागरिक का शव बरामद किया गया। तंजोंग पगार में बृहस्पतिवार को फुजी जेरॉक्स टावर्स इमारत के एक हिस्से को ढहाए जाने के दौरान ऐक सन डिमोलिशन एंड इंजीनियरिंग के लिए काम करने वाला भारतीय कर्मचारी मलबे के नीचे दब गया था जिसका शव मलबे से बाहर निकाला गया।

‘स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, कर्मी की पहचान नहीं हो पाई है और बचावकर्मियों ने छह घंटे की तलाश एवं बचाव अभियान के बाद उसका शव बृहस्पतिवार देर रात बरामद किया। कर्मी का शव मलबे में दो मीटर नीचे दबा हुआ था। बचावकर्मियों ने कंक्रीट के स्लैब को तोड़ा और मलबे को हटाया। कंक्रीट स्लैब करीब 50 टन का था जिसके कारण मलबा हटाने में काफी मुश्किल आई।

सिंगापुर नागरिक रक्षा बल (एससीडीएफ) ने एक बयान में कहा, ‘‘एक कर्मचारी के लापता होने की सूचना मिली थी और गहन तलाश अभियान के बाद शाम करीब छह बजे उसे मलबे में दबा देखा गया। कर्मी की सांस नहीं चल रही थी और उसकी नाड़ी बंद थी।’’

रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर मलबे से शव को बाहर निकाला जा सका और घटनास्थल पर मौजूद चिकित्साकर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM