मोदी ने बाली में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से की वार्ता

खबरे |

खबरे |

मोदी ने बाली में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से की वार्ता
Published : Nov 16, 2022, 5:36 pm IST
Updated : Nov 16, 2022, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Modi holds talks with British Prime Minister Rishi Sunak in Bali
Modi holds talks with British Prime Minister Rishi Sunak in Bali

कुछ सप्ताह पहले भारतीय मूल के नेता के ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

बाली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, गतिशीलता, रक्षा और सुरक्षा जैसे सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा हुई।  बैठक यहां जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर हुई। कुछ सप्ताह पहले भारतीय मूल के नेता के ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

बैठक के बाद मोदी ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ अपने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देता है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बाली में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर बहुत अच्छा लगा। भारत मजबूत भारत-ब्रिटेन संबंधों को बहुत महत्व देता है। हमने वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ाने, भारत के रक्षा सुधारों के संदर्भ में सुरक्षा सहयोग का दायरा बढ़ाने और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को और भी मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।’’

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापक भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी की स्थिति और भविष्य के संबंधों के लिए ‘रोडमैप 2030’ की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘व्यापार, गतिशीलता, रक्षा और सुरक्षा जैसे सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।’’.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM