America news: अमेरिका में युवक ने की अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
America news: अमेरिका में युवक ने की अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
Published : Mar 17, 2024, 12:32 pm IST
Updated : Mar 17, 2024, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
America news, young man murdered three members of his own family news in hindi
America news, young man murdered three members of his own family news in hindi

26 वर्षीय आंद्रे गॉर्डन ने एआर-15 स्टाइल असॉल्ट राइफल से घटना को अंजाम दिया।

America news in hindi: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया के फॉल्स टाउनशिप में शनिवार (16 मार्च) को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी न्यू जर्सी के ट्रेंटन भाग गए। वहां उन्होंने खुद को एक घर में बंद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय आंद्रे गॉर्डन के रूप में हुई है। मृतकों में गॉर्डन की सौतेली माँ, उसकी 13 वर्षीय बहन और उसके दो बच्चों की माँ शामिल थीं। फॉल्स टाउनशिप, पेंसिल्वेनिया पुलिस ने कहा कि युवक ने एआर-15 स्टाइल असॉल्ट राइफल से घटना को अंजाम दिया।

वहीं अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, आरोपी ने पेंसिल्वेनिया में दो अलग-अलग जगहों पर अपने परिवार के सदस्यों की हत्या को अंजाम दिया। आरोपी ने सबसे पहले लेविटाउन के न्यू प्वाइंट लेन स्थित घर में घुसकर अपनी 52 वर्षीय सौतेली मां और 13 वर्षीय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह सुबह 9 बजे के आसपास लेविटाउन में एक घर में गया और 25 वर्षीय टेलर डेनियल की हत्या कर दी। वह उनके दो बच्चों की मां थीं। गोलीबारी के समय घर में तीन अन्य लोग थे। हालांकि, गोलियों की आवाज सुनकर वे छिप गये, जिससे उनकी जान बच गई, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच कार्रवाई तेज कर दी है।

(For more news apart from America news, young man murdered three members of his own family News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM