सिंगापुर : कोविड संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

खबरे |

खबरे |

सिंगापुर : कोविड संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल
Published : Aug 17, 2023, 1:13 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

यह घटना 2020 की है। उसे 10 साल तक वाहन चलाने से अयोग्य घोषित भी किया गया।

सिंगापुर:  सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को कोविड-19 संबंधी सख्त पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में 21 महीने से अधिक समय की जेल की सजा सुनायी गयी और उस पर 5,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगाया गया। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, के. प्रदीप राम (41) पर एक पुलिस अधिकारी को धमकी देने तथा एक अन्य अधिकारी को अपशब्द कहने का भी आरोप है।

यह घटना 2020 की है। उसे 10 साल तक वाहन चलाने से अयोग्य घोषित भी किया गया। उसने खतरनाक रूप से गाड़ी चलाकर किसी को नुकसान पहुंचाने और एक पुलिस अधिकारी को अपशब्द कहने समेत चार आरोप स्वीकार कर लिए थे। उप लोक अभियोजक टिमोथस कोह ने बताया कि 24 मई 2020 को रात करीब नौ बजे राम और उसका दोस्त प्रवीण रात्रिभोज पर एक अन्य मित्र के घर पहुंचे।

कोह ने बताया कि वहां से निकलने के बाद नशे में धुत राम और प्रवीण एक-दूसरे से झगड़ने लगे और राम ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलायी। उसने सड़क के एक ओर लगे अवरोधक को टक्कर मारी और इस दौरान प्रवीण के कपड़े लॉरी में फंस गए और वह सड़क पर घसीटता चला गया। उसे काफी चोटें आयी थीं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रवीण के लिए एम्बुलेंस मंगायी। राम ने पुलिस अधिकारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इन सभी अपराधों में राम को 21 महीने और दो सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM