America News : अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
America News : अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Published : Aug 18, 2024, 12:00 pm IST
Updated : Aug 18, 2024, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
A person of Indian origin shot dead in America News in hindi
A person of Indian origin shot dead in America News in hindi

रोवन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि अपराध के लिए एक किशोर को हिरासत में लिया गया था,

America News In Hindi : नॉर्थ कैरोलिना के एक स्टोर में डकैती के दौरान एक नाबालिग ने भारतीय मूल के व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 2580 एयरपोर्ट रोड पर टोबैको हाउस स्टोर के मालिक 36 वर्षीय मनंक पटेल की मंगलवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई।

रोवन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि अपराध के लिए एक किशोर को हिरासत में लिया गया था, अपराधी किशोर है, इसलिए उसका नाम जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटनास्थल पर गोलीबारी की सूचना मिली थी, जब अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मनंक पटेल वहां घायल अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: Weather Update: आईएमडी ने कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, जानें कहां होगी बारिश

हालत बिगड़ने पर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें गोली क्यों मारी गयी। पटेल के परिवार में उनकी गर्भवती पत्नी अमी और 5 साल की बेटी है। ग्राहकों और कर्मचारियों का कहना है कि पटेल किसी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते थे, सभी उन्हें माइक कहकर बुलाते थे। जानकारी के मुताबिक मृतक गुजरात के वडोदरा का रहने वाला था।

(For more news apart from A person of Indian origin shot dead in America news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: india

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM