Donald Trump News: ट्रंप ने PM मोदी को बताया शानदार व्यक्ति, बोले- उनकी अमेरिकी यात्रा के दौरान हम मिलेंगे
Donald Trump News: ट्रंप ने PM मोदी को बताया शानदार व्यक्ति, बोले- उनकी अमेरिकी यात्रा के दौरान हम मिलेंगे
Published : Sep 18, 2024, 11:43 am IST
Updated : Sep 18, 2024, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
Donald Trump will meet PM Modi next week news in hindi
Donald Trump will meet PM Modi next week news in hindi

 ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे।

Donald Trump will meet PM Modi next week news: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को मिशिगन में एक अभियान कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह अगले हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। ट्रंप का यह बयान पीएम मोदी की 21-23 सितंबर की अमेरिका यात्रा से पहले आया है। 

 ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे।

बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा करेंगे जिसकी शुरुआत ‘क्वाड नेताओं’ के शिखर सम्मेलन के साथ होगी। डेलावेयर के विलमिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडन इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भी शामिल होंगे।

मोदी इसके बाद न्यूयॉर्क जाएंगे और 22 सितंबर को लॉन्ग आईलैंड में एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन वह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक शिखर सम्मेलन में दुनिया के नेताओं को संबोधित करेंगे।

ट्रंप ने मंगलवार को मिशिगन के फ्लिंट में एक सभा में अपने संबोधन में कहा कि अगले हफ्ते मोदी जब अमेरिका में होंगे तो वह उनसे मुलाकात करेंगे। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने एक प्रश्न के जवाब में व्यापार और कर के बारे में बात करते हुए इसकी जानकारी दी।

ट्रंप ने कहा, ‘‘वह (मोदी) अगले सप्ताह मुझसे मिलने वाले हैं और मोदी शानदार हैं। मेरा मतलब है कि वह शानदार व्यक्ति हैं। कई नेता शानदार हैं।’’

पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत आयात पर भारी शुल्क लगाता है। ट्रंप ने कहा, ‘‘ये बहुत चतुर लोग हैं... आप जानते हैं, वे अपने खेल में माहिर हैं और वे इसका इस्तेमाल हमारे खिलाफ करते हैं। भारत बहुत सख्त है। ब्राजील बहुत सख्त है... चीन सबसे सख्त है, लेकिन हम शुल्क के मामले में चीन पर नजर रख रहे हैं।’’

अमेरिका में दो महीने से भी कम समय में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और ट्रंप तथा डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला है।(PTI) 

(For more news apart fromDonald Trump will meet PM Modi next week news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM