Lebanon Explosion News: लेबनान में हिजबुल्लाह सदस्यों के पेजर्स में विस्फोट, अब तक 11 की मौत
Lebanon Explosion News: लेबनान में हिजबुल्लाह सदस्यों के पेजर्स में विस्फोट, अब तक 11 की मौत
Published : Sep 18, 2024, 9:45 am IST
Updated : Sep 18, 2024, 9:45 am IST
SHARE ARTICLE
Pagers belonging to Hezbollah members explode in Lebanon news in hindi
Pagers belonging to Hezbollah members explode in Lebanon news in hindi

धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में हिजबुल्लाह के 8 सदस्य और 1 लड़की शामिल है।

Lebanon Explosion News In Hindi: मंगलवार दोपहर को लेबनान में हिजबुल्लाह सदस्यों के पेजर्स (संचार उपकरण) में सिलसिलेवार विस्फोट हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में हिजबुल्लाह के 8 सदस्य और 1 लड़की शामिल है।

इस हमले में 4 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं, जिनमें से 400 की हालत गंभीर है। घायलों में लेबनान में ईरान के राजदूत भी शामिल हैं। इस घटना के पीछे इजराइल का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि उसने हमले के लिए 'दुश्मन' इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है।

इसराइल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेजर्स को हैक कर ब्लास्ट कर दिया गया है।
पेजर्स एक वायरलेस डिवाइस है जिसका उपयोग संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर छोटी स्क्रीन और सीमित कीपैड के साथ आता है। इसकी मदद से मैसेज या अलर्ट तुरंत प्राप्त किया जा सकता है।

(For more news apart from Pagers belonging to Hezbollah members explode in Lebanon News in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM