अमेरिका की घरेलू राजनीति में सुर्खियां बटोर रहीं निक्की हेली

खबरे |

खबरे |

अमेरिका की घरेलू राजनीति में सुर्खियां बटोर रहीं निक्की हेली
Published : Feb 22, 2023, 11:09 am IST
Updated : Feb 22, 2023, 11:09 am IST
SHARE ARTICLE
Nikki Haley is making headlines in America's domestic politics
Nikki Haley is making headlines in America's domestic politics

भारत से अमेरिका पहुंचे सिख प्रवासियों की बेटी हेली (51) ने "युवा" और "परिवर्तन" जैसे दो प्रमुख मुद्दे उठाए हैं जिसने...

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी पार्टी में उम्मीदवारी की दावेदारी पेश करने के एक हफ्ते बाद भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली देश की राजनीति के केंद्र में हैं और दोनों ही दलों-रिपब्लिकन तथा सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी में उनके बारे में चर्चा हो रही है।.

भारत से अमेरिका पहुंचे सिख प्रवासियों की बेटी हेली (51) ने "युवा" और "परिवर्तन" जैसे दो प्रमुख मुद्दे उठाए हैं जिसने अमेरिकियों का ध्यान आकर्षित किया है। हेली की मांग है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी राजनीतिक नेताओं को अनिवार्य रूप से मानसिक योग्यता परीक्षण से गुजरना चाहिए। उनकी यह मांग अचानक चर्चा का विषय बन गई है।

भारतीय-अमेरिकी हेली की मांग इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पुन: उम्मीदवारी के आकांक्षी एवं वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन तथा रिपब्लिकन पार्टी में उम्मीदवारी के अग्रणी दावेदार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 75 साल से अधिक उम्र के हैं।

अमेरिका में शायद ही ऐसा कोई प्रमुख अमेरिकी मीडिया प्रतिष्ठान होगा जिसने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दावेदारी से संबंधित हेली के अभियान के बारे में चर्चा न की हो।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM