‘गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजेगी ‘विदेशी धरती’…, रोहित गोदारा के हमले पर Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी

खबरे |

खबरे |

‘गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजेगी ‘विदेशी धरती’…,रोहित गोदारा के हमले पर Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी
Published : Oct 22, 2025, 4:46 pm IST
Updated : Oct 22, 2025, 4:46 pm IST
SHARE ARTICLE
 Lawrence Bishnoi gang threatens Rohit Godara's attack News in HIndi
Lawrence Bishnoi gang threatens Rohit Godara's attack News in HIndi

लॉरेंस के भाई ने रोहित गोदारा को दी धमकी

Lawrence Bishnoi vs Rohit Godara Gang: फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ पुलिस ने बताया कि 18 अक्टूबर को कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में हुई गोलीबारी में 23 वर्षीय बनवारी गोदारा मारा गया था। वह मूल रूप से सैन जोस का रहने वाला था और हाल ही में फ्रेस्नो में रह रहा था। बनवारी गोदारा की मौत की पुष्टि फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ पुलिस ने 20 अक्टूबर को एक प्रेस रिलीज जारी की। ( Lawrence Bishnoi gang threatens Rohit Godara's attack News in Hindi)

फ्रेस्नो पुलिस अधिकारियों को शनिवार रात 8 बजे नॉर्थवेस्ट फ्रेस्नो में एक शॉपिंग सेंटर में दो लोगों को गोली लगने की सूचना मिली थी। बनवारी गोदारा की मौत हो गई, जबकि दूसरे पीड़ित (21 वर्षीय) का इलाज किया गया और उसे छुट्टी दे दी गई।

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गोदारा के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है।दोनों पक्षों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं।लॉरेंस के भाई आरजू बिश्नोई और गैंग के कुख्यात सदस्य हैरी बॉक्सर ने ऑडियो जारी कर रोहित गोदारा को 'गद्दार' करार देते हुए उसे जान से मारने की खुली धमकी दी है।

एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, आरजू बिश्नोई और हैरी बॉक्सर दोनों अमेरिका में छिपे हुए हैं।ये दुश्मनी अब सोशल मीडिया से सड़कों पर उतरने की कगार पर है। एजेंसियां इस दुश्मनी पर नजर रखे हुए हैं, क्योंकि ये दुश्मनी राजस्थान, हरियाणा और अब अमेरिका तक फैल चुकी और किसी भी समय हिंसक रूप ले सकती है।

दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीते दिनों हुई गैंगवॉर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि उसने इस वारदात को अंजाम दिलवाया था और निशाने पर लॉरेंस गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर था, जो गोलीबारी के दौरान मौके से भाग गया।

हैरी बॉक्सर ने रोहित गोदारा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था और न ही वह कभी उस शहर में गया है. बॉक्सर ने कहा कि गोदारा की धमकी से वह डरने वाला नहीं है और उनकी 7 पीढ़ियां भी उनके स्तर तक नहीं पहुंच सकती।दरअसल, रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि उसने कैलिफोर्निया में हैरी बॉक्सर पर हमले की साजिश रची थी, जिसमें उसके एक साथी की मौत हो गई थी।

(For more news apart from  Lawrence Bishnoi gang threatens Rohit Godara's attack News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM