अमेरिका: कैलिफोर्निया में जातिगत भेदभाव के खिलाफ बिल पेश

खबरे |

खबरे |

अमेरिका: कैलिफोर्निया में जातिगत भेदभाव के खिलाफ बिल पेश
Published : Mar 23, 2023, 11:49 am IST
Updated : Mar 23, 2023, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
America: Bill introduced against caste discrimination in California
America: Bill introduced against caste discrimination in California

राज्य के सीनेट में चुनी गईं पहली मुस्लिम और अफगान अमेरिकी आइशा वहाब ने बुधवार को यह विधेयक पेश किया।

वाशिंगटन : अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की एक नेता ने जाति आधारित भेदभाव को प्रतिबंधित करने के संबंध में कैलिफोर्निया सीनेट में एक विधेयक पेश किया है। यदि यह विधेयक पारित हो जाता है कि कैलिफोर्निया जातिगत भेदभाव को प्रतिबंधित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। राज्य के सीनेट में चुनी गईं पहली मुस्लिम और अफगान अमेरिकी आइशा वहाब ने बुधवार को यह विधेयक पेश किया।

इससे एक महीने पहले ही सिएटल जाति आधारित भेदभाव को प्रतिबंधित करने वाला अमेरिका का पहला शहर बना था। भारतीय अमेरिकी नेता एवं अर्थशास्त्री ने सिएटल सिटी काउंसिल में भेदभाव न करने की नीति में जाति को शामिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था।

वहाब ने विधेयक पेश करने के बाद कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक विधेयक श्रमिकों के अधिकारों, महिलाओं के अधिकारों, समलैंगिक अधिकारों और नागरिक अधिकारों की बात करता है।’’ कई संगठनों एवं प्रभावशाली लोगों ने इस विधेयक की प्रशंसा की है, लेकिन कई भारतीय-अमेरिकियों को डर है कि सरकारी नीति में जाति को संहिताबद्ध करने से अमेरिका में ‘हिंदूफोबिया’ (हिंदू धर्म के खिलाफ नकारात्मक अवधारणा एवं असहिष्णुता) के कारण होने वाली घटनाएं बढ़ेंगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM