
जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां सैन्य परिवार रहते हैं। विमान दुर्घटना से क्षेत्र में कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
America San Diego small plane crashed 2 dead, 8 injured News In Hindi: अमेरिका के सैन डिएगो के एक क्षेत्र में गुरुवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।
जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां सैन्य परिवार रहते हैं। विमान दुर्घटना से क्षेत्र में कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 3:45 बजे टिएरासांटा क्षेत्र में एक सैन्य आवास परिसर में हुई।
यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटनाग्रस्त होने के समय विमान में कितने लोग सवार थे। पुलिस ने कहा कि उनका मानना है कि दुर्घटना में जमीन पर किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन इसकी तत्काल पुष्टि नहीं की जा सकी।
(For More News Apart From America San Diego small plane crashed 2 dead, 8 injured News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)