New York Tragedy: पश्चिमी न्यूयॉर्क में अंतरराज्यीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा; 5 लोगों की मौत, भारतीय, चीनी नागरिक शामिल

खबरे |

खबरे |

New York Tragedy: पश्चिमी न्यूयॉर्क में अंतरराज्यीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा; 5 लोगों की मौत, भारतीय, चीनी नागरिक शामिल
Published : Aug 23, 2025, 3:37 pm IST
Updated : Aug 23, 2025, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Five people killed in Major accident on interstate highway in western New York News in Hindi
Five people killed in Major accident on interstate highway in western New York News in Hindi

बस में भारतीय नागरिकों समेत कुल 54 लोग सवार थे।

New York Tragedy: नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक बस के अंतरराज्यीय राजमार्ग पर पलटने से उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। (Five people killed in Major accident on interstate highway in western New York news in hindi) 

अधिकारियों ने बताया कि बस में कई भारतीय नागरिकों समेत कुल 54 लोग सवार थे।

प्रांतीय पुलिस के प्रमुख आंद्रे रे ने शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह हादसा दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे न्यूयॉर्क के पेमब्रोक इलाके में अंतरराज्यीय राजमार्ग-90 पर हुआ।

रे ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि चालक का ध्यान भटक गया, जिससे उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।

हालांकि, रे ने यह नहीं बताया कि चालक का ध्यान भटकने की वजह क्या थी। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

उन्होंने ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की उम्र एक वर्ष से 74 वर्ष के बीच थी। हादसे के दौरान कई लोग बस से बाहर गिर गए। पांच वयस्क यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
     
रे ने बताया कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें बचा लिया गया। कई घायलों को अस्पताल लेजाया गया। रे ने बताया कि ऐसा नहीं लगता कि अन्य किसी व्यक्ति को जानलेवा चोटें आई हैं।

(For more news apart from Five people killed in Major accident on interstate highway in western New York news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)    

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM