Trump Appoints New US Ambassador: ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अमेरिकी राजदूत नामित किया
Trump Appoints New US Ambassador: ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अमेरिकी राजदूत नामित किया
Published : Aug 23, 2025, 3:13 pm IST
Updated : Aug 23, 2025, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Trump nominates his close aide Sergio Gor as US ambassador to India News in Hindi
Trump nominates his close aide Sergio Gor as US ambassador to India News in Hindi

गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की भूमिका भी निभाएंगे:ट्रंप

Trump Appoints New US Ambassador: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नामित किया है। सर्जियो गोर वर्तमान में ‘व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस’ के निदेशक हैं। (Trump nominates his close aide Sergio Gor as US ambassador to India news in hindi) 

ट्रंप ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गोर (38) ‘‘मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं और कई वर्षों से मेरे साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में नामित करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।’’

ट्रंप ने कहा कि गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की भूमिका भी निभाएंगे। यह घोषणा अमेरिका और भारत के बीच शुल्क को लेकर जारी तनाव के बीच की गई है।

ट्रंप ने कहा कि गोर और उनकी टीम ने संघीय विभागों और एजेंसियों में लगभग 4,000 अधिकारियों की भर्ती ‘‘रिकॉर्ड समय’’ में की है जिससे 95 प्रतिशत से अधिक पद भरे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि गोर के नाम पर मुहर लगने तक वह ‘व्हाइट हाउस’में अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे। इससे पहले एरिक गार्सेटी मई 2023 से जनवरी 2025 तक भारत में अमेरिका के राजदूत थे।

(For more news apart from  Trump nominates his close aide Sergio Gor as US ambassador to India news in hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM