Hajj Yatra 2024: सऊदी अरब में भीषम गर्मी का कहर जारी, अब तक 1300 से ज्यादा हज यात्रियों की गई जान

खबरे |

खबरे |

Hajj Yatra 2024: सऊदी अरब में भीषम गर्मी का कहर जारी, अब तक 1300 से ज्यादा हज यात्रियों की गई जान
Published : Jun 24, 2024, 9:49 am IST
Updated : Jun 24, 2024, 9:49 am IST
SHARE ARTICLE
Hajj Yatra 2024 More than 1300 Haj pilgrims died In Mecca Saudi Arabia news in hindi
Hajj Yatra 2024 More than 1300 Haj pilgrims died In Mecca Saudi Arabia news in hindi

इस साल मक्का में गर्मी का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो हज यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं है.

Hajj Yatra 2024 News: सऊदी अरब के मक्का शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. नतीजतन इस गर्मी ने इस साल अब तक 1300 से अधिक हज यात्रियों की जान ले ली है। इनमें बड़ी संख्या में भारतीय हज यात्री भी शामिल हैं जो कुछ समय पहले हज के लिए सऊदी अरब गए थे।

अब तक कुल 1301 लोगों की मौत 
सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री फहद अल-जलाजेल ने रविवार को कहा कि इस साल हज यात्रा के दौरान कुल 1,301 लोगों की मौत हुई है. राज्य टेलीविजन ने मंत्री के हवाले से कहा कि तीर्थयात्रियों की मृत्यु 'पर्याप्त आश्रय या आराम के बिना सीधी धूप में लंबी दूरी तय करने' के कारण हुई.

मृतकों में कई बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 83 प्रतिशत मौतें उन लोगों की हुईं जिन्हें तीर्थयात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस साल मक्का में गर्मी का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो हज यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं है.

98 भारतीयों की भी गई जान 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस साल हज के दौरान 98 भारतीयों की जान गई है. विदेश मंत्रालय ने इन सभी लोगों की मौत का कारण बीमारी और अधिक उम्र बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय हज यात्रा पर जाते हैं. इस साल भी 1 लाख 75 हजार  हजयात्री हज करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं, जिनमें से अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल हज यात्रा के दौरान 187 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी.

मुसलमानों के लिए हज क्यों महत्वपूर्ण है?

बता दें कि इस्लाम के पांच स्तंभों में हज को मुख्य स्तंभ माना जाता है। जो मुसलमान शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हैं उनके लिए जीवन में एक बार हज करना अनिवार्य है। ऐसा माना जाता है कि हज करने से मुस्लिम लोगों के सारे पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति पवित्र होकर मक्का लौटता है।

 (For More News Apart from Hajj Yatra 2024 More than 1300 Haj pilgrims died In Mecca Saudi Arabia news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM