अमेरिका: चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में बाइडन ट्रंप से 10 अंक पीछे

खबरे |

खबरे |

अमेरिका: चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में बाइडन ट्रंप से 10 अंक पीछे
Published : Sep 25, 2023, 11:46 am IST
Updated : Sep 25, 2023, 11:46 am IST
SHARE ARTICLE
America: Biden 10 points behind Trump in pre-election survey
America: Biden 10 points behind Trump in pre-election survey

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और ‘एबीसी न्यूज’ के सर्वेक्षण के परिणामों में यह दावा किया गया है।

वाशिंगटन: अमेरिका में मीडिया संस्थानों के नए चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार, 2024 में होने वाले आम चुनावों में लोकप्रियता के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पीछे हैं।

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और ‘एबीसी न्यूज’ के सर्वेक्षण के परिणामों में यह दावा किया गया है। सर्वेक्षण के अनुसार, ‘‘ट्रंप को 51 और बाइडन को 42 अंक मिले हैं।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदारों में ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नामांकन प्रक्रिया जनवरी में न्यू हैम्पशायर प्राइमरी और आयोवा कॉकस से आधिकारिक रूप से आरंभ होगी।

रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के अन्य दावेदारों में से साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर निकी हेली और उद्यमी विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता हालिया सप्ताह में बढ़ी है। इसके बावजूद ट्रंप उनसे बहुत आगे हैं और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके पार्टी का उम्मीदवार बनने की पूरी संभावना है। ‘वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज’ द्वारा रविवार को जारी सर्वेक्षण परिणामों में कहा गया है कि रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकियों का कहना है कि बाइडन के कार्यकाल में उनकी स्थिति खराब हुई है। तीन-चौथाई लोगों का कहना है कि बाइडन की आयु बहुत अधिक हो गई है तथा एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालना उनके लिए संभव नहीं है। उनका कहना है कि पीछे मुड़कर विश्लेषण करने पर ट्रंप बेहतर नजर आते हैं।

बहरहाल, ‘वाशिंगटन पोस्ट’ सर्वेक्षण के नतीजों से असहमत है। अमेरिका के इस प्रमुख समाचार पत्र ने कहा कि सर्वेक्षण के अनुसार ट्रंप बाइडन से 10 अंक से आगे नजर आ रहे है, लेकिन यह परिणाम अन्य सर्वेक्षणों के परिणामों से मेल नहीं खाता क्योंकि अन्य सर्वेक्षणों के अनुसार दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच कड़ा मुकाबला है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM