वीजा मामले पर अमेरिका से बात नहीं हुई है: विदेश मंत्रालय

खबरे |

खबरे |

वीजा मामले पर अमेरिका से बात नहीं हुई है: विदेश मंत्रालय
Published : Nov 25, 2022, 11:24 am IST
Updated : Nov 25, 2022, 11:24 am IST
SHARE ARTICLE
 Have not talked to US on visa issue: Ministry of External Affairs
Have not talked to US on visa issue: Ministry of External Affairs

खबरों के अनुसार बी1 (बिजनेस) और बी2 (पर्यटक) वीजा पर अमेरिका जाने की योजना बनाने वालों को करीब तीन साल तक इंतजार करना होगा और भारत में आवेदकों...

 New Delhi : भारतीयों को अमेरिकी वीजा हासिल करने के लिए तीन साल का इंतजार करने संबंधी खबरों पर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस मामले पर अमेरिका से बात नहीं हुयी है, लेकिन उम्मीद है कि किसी देश की वीजा प्रणाली पूर्वानुमेय और कम समय लेने वाली होनी चाहिए।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार बी1 (बिजनेस) और बी2 (पर्यटक) वीजा पर अमेरिका जाने की योजना बनाने वालों को करीब तीन साल तक इंतजार करना होगा और भारत में आवेदकों के लिए इंतजार का समय करीब 1,000 दिन है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से जब पूछा गया कि क्या इस मामले पर अमेरिका से बात की गई है, तो उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि जब लोग कहीं जाना चाहें तो वीजा की व्‍यवस्‍था सरल होनी चाहिए। यह हमारी अपेक्षा है।”

उन्होंने कहा औपचारिक रूप से इस मामले पर बात नहीं की गई है क्योंकि “हम भी नहीं चाहेंगे कि कोई हमारी प्रणाली पर टिप्पणी करे।”

बागची ने कहा, “लेकिन हम चाहते हैं कि प्रणाली पूर्वानुमेय व सरल हो और इसमें अधिक समय न लगे। हमने यहां (अमेरिकी) दूतावास में बात की है तो उन्होंने कहा है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं कि अधिक समय न लगे। हम उम्मीद करते हैं कि प्रतीक्षा का समय कम किया जाएगा।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM