US Church Attack News: अमेरिकी चर्च में गोलीबारी; 4 लोगों की मौत, 8 घायल, ट्रंप ने बताया ईसाइयों पर हमला
US Church Attack News: अमेरिकी चर्च में गोलीबारी; 4 लोगों की मौत, 8 घायल, ट्रंप ने बताया ईसाइयों पर हमला
Published : Sep 29, 2025, 12:28 pm IST
Updated : Sep 29, 2025, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
US Church Attack News in Hindi
US Church Attack News in Hindi

हिंसा की इस महामारी को तत्काल खत्म करने की जरूरत है: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

US Church Attack News: मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक में एक चर्च में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। हमलावर ने चर्च में आग भी लगा दी, जिससे इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि हमलावर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। (US Church Attack News in Hindi) 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह हमला सीधे-सीधे अमेरिकी ईसाइयों पर किया गया है। हिंसा की इस महामारी को तत्काल खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की।

qwe

मिशिगन के पुलिस प्रमुख विलियम रेनी ने बताया कि रविवार सुबह 10.30 बजे हमलावर अपने वाहन से चर्च के मुख्य दरवाजे को तोड़ते हुए भीतर घुस गया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलीबारी की यह घटना चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स के प्रमुख रसेल एम. नेल्सन के निधन के अगले दिन हुई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए चर्च में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

klio

मिशिगन चर्च में गोलीबारी की घटना की देशभर में निंदा की गई है। अमेरिकी अटार्नी जनरल ने इस घटना को हृदयविदारक और भयावह बताया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी पाल किर्बी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान उन्हें धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और एक व्यक्ति को राइफल से गोली चलाते देखा। एक गोली उनके पास के कांच के दरवाजे से गुजरकर उनके पैर में लगी, जिसके बाद वे चर्च के अंदर भाग गए।

juyuy

उत्तरी कैरोलिना में हुई फायरिंग की घटना को पुलिस ने लक्षित हमला बताया है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार रात भीड़भाड़ वाले रिवरसाइड बार में एक बंदूकधारी नाव से उक्त बार के करीब घाट पर पहुंचा था और वहीं से फायरिंग शुरू कर दी थी। घटना में पांच लोग घायल हुए थे। इसके बाद वह पानी के ही रास्ते फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 40 साल के निगेल एज के रूप में की गई। 

(For more news apart from US Church Attack News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM