Sri Lanka News: प्रतिकूल मौसम के कारण श्रीलंका में 15 लोगों की मौत
Sri Lanka News: प्रतिकूल मौसम के कारण श्रीलंका में 15 लोगों की मौत
Published : Nov 30, 2024, 12:26 pm IST
Updated : Nov 30, 2024, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sri Lanka due to adverse weather 15 people died News In Hindi( File Photo)
Sri Lanka due to adverse weather 15 people died News In Hindi( File Photo)

डीएमसी ने कहा कि देश में बाढ़, तेज हवाओं और भूस्खलन से 4,50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं .

 Sri Lanka due to adverse weather 15 people died News In Hindi: दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के प्रभाव से उत्पन्न हुई प्रतिकूल मौसम स्थिति के कारण श्रीलंका में 15 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने यह जानकारी दी।

डीएमसी ने कहा कि देश में बाढ़, तेज हवाओं और भूस्खलन से 4,50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इसने बताया कि सबसे अधिक 10 मौतें पूर्वी प्रांत में हुईं।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी प्रांत में कहर बरपाने वाला चक्रवाती तूफान शनिवार को बाद में भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। इसके बाद देश में मौसम की स्थिति में सुधार हो सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि हालांकि, उत्तर, उत्तर मध्य और पूर्वी त्रिंकोमाली जिलों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है। देश के कुछ हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि उसने पूर्वी शहर समनथुराई में ट्रैक्टर पर जाते समय बाढ़ के कारण हुई छह छात्रों की मौत के मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। प्रधानाचार्य ने बस नहीं होने के कारण छात्रों को ट्रैक्टर से जाने के लिए कहा था।(pti) 

(For more news apart from Sri Lanka due to adverse weather 15 people died News In Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)
 

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM