Nigeria Flood News: नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, अब तक 177 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Nigeria Flood News: नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, अब तक 177 लोगों की मौत
Published : May 31, 2025, 9:59 am IST
Updated : May 31, 2025, 9:59 am IST
SHARE ARTICLE
Nigeria Flood 177 people have died so far News in Hindi
Nigeria Flood 177 people have died so far News in Hindi

इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि कम से कम 88 लोग मारे गये हैं।

Nigeria Flood 177 people have died so far News in Hindi: नाइजीरिया के नाइजर राज्य के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण कम से कम 177 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में बचाव अभियान कार्यालय के प्रमुख हुसैनी ईसा ने कहा कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है।

इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि कम से कम 88 लोग मारे गये हैं। ईसा ने एपी को बताया, "मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।" "अब तक 177 शव बरामद किये जा चुके हैं।" मोक्वा, एक प्रमुख व्यापारिक शहर है।

 स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ कई घंटों की मूसलाधार बारिश के कारण आई। पानी का बहाव बढ़ गया और पास का बांध टूट गया, जिससे स्थिति और भी बदतर हो गई। 

नाइजीरिया में अक्सर बाढ़ आती है, खासकर नाइजर और बेन्यू नदियों में, जिससे उनके तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित होते हैं।

(For more news apart from Nigeria Flood 177 people have died so far News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM