सिंगापुर की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक भारतीय नागरिक की मौत

खबरे |

खबरे |

सिंगापुर की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक भारतीय नागरिक की मौत
Published : Dec 31, 2022, 2:03 pm IST
Updated : Dec 31, 2022, 2:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Major fire in a factory in Singapore, one Indian citizen died
Major fire in a factory in Singapore, one Indian citizen died

आग में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान उजागर नहीं की गई। दुर्घटना में एक 43 वर्षीय चीनी नागरिक भी झुलस गया। उसे सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया।

सिंगापुर :  सिंगापुर में एक औद्योगिक स्थल पर आग लगने घटना में झुलस कर 38 साल के भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इसके बाद कार्यस्थल पर होने वाले हादसों में मौत का यह 46 वां मामला है, जो 2016 के बाद से सर्वाधिक है।

मैनपावर मंत्रालय (एमओएम) ने शनिवार को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, शुक्रवार सुबह 21 तुआस एवेन्यू तीन के परिसर में सिलेंडरों से ज्वलनशील गैस एसिटिलीन के अनियंत्रित रिसाव होने के कारण आग लगी थी।

आग में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान उजागर नहीं की गई। दुर्घटना में एक 43 वर्षीय चीनी नागरिक भी झुलस गया। उसे सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि उसने एशिया टेक्निकल गैस के नियोक्ता और ठेकेदार को ज्वलनशील गैस सिलेंडरों की जांच तथा रखरखाव से संबंधित सभी गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया है।सिंगापुर में 2016 में कार्यस्थल पर 66 लोगों की मौत हो गयी थी। इसके बाद से मरने वालों का  आंकड़ा 2022 में सबसे अधिक है ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM