ऑस्ट्रेलियाई सेना का हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के 4 सदस्य लापता

खबरे |

खबरे |

ऑस्ट्रेलियाई सेना का हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के 4 सदस्य लापता
Published : Jul 29, 2023, 12:48 pm IST
Updated : Jul 29, 2023, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

सरे हेलीकॉप्टर ने तुरंत खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया और यह अभी भी जारी है.

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलियाई सेना का एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार देर रात हैमिल्टन द्वीप के पास क्वींसलैंड के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक दल के चार सदस्य लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब सैन्य हेलीकॉप्टर अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहा था.

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के अनुसार, MRH90 हेलीकॉप्टर (जिसे ताइपन भी कहा जाता है) दो-हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण अभियान में भाग ले रहा था। इसके बाद यह लगभग 10:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) चालक दल के चार सदस्यों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दूसरे हेलीकॉप्टर ने तुरंत खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया और यह अभी भी जारी है. हादसे के बाद ऑपरेशन 'टैलिसमैन सेबर' रोक दिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, 'टैलिसमैन सेबर' के दौरान अमेरिकी मरीन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक व्हिट्सडे में एक साथ अभ्यास कर रहे थे। 'टैलिसमैन सेबर' में अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया सहित 13 देशों के लगभग 30,000 सैनिक भाग ले रहे हैं। पापुआ न्यू गिनी, फिजी और टोंगा पहली बार भाग ले रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM