Russia-Ukraine War: यूक्रेन के सामने भारतीय छात्र का सरेंडर, रूसी सेना के लिए लड़ने पर मजबूर

खबरे |

खबरे |

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के सामने भारतीय छात्र का सरेंडर,रूसी सेना के लिए लड़ने पर मजबूर
Published : Oct 8, 2025, 1:06 pm IST
Updated : Oct 8, 2025, 1:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian student fighting for Russia military surrenders to Ukrainian forces news in hindi
Indian student fighting for Russia military surrenders to Ukrainian forces news in hindi

फोर्टिस अस्पताल ने राजवीर जवंदा के निधन पर जारी किया बयान

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के बीच यूक्रेन की सेना ने एक भारतीय नागरिक को पकड़ लिया है, जो रूसी सेना के साथ लड़ रहा था। पकड़े गए व्यक्ति का नाम माजोती साहिल मोहम्मद हुसैन है, जो गुजरात के मोरबी का रहने वाला है। वह रूस में एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था, लेकिन बाद में उसे नशीली दवाओं के मामले में सात साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसे आगे की सजा से बचने के लिए रूसी सेना में शामिल होने का विकल्प दिया गया था। (Indian student fighting for Russia military surrenders to Ukrainian forces news in hindi) 

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक का एक वीडियो भी सामने आया है। यूक्रेन की ब्रिगेड की ओर से शेयर किए गए एक पोस्ट में हुसैन को रूसी भाषा बोलते हुए देखा जा सकता है। हुसैन ने यह स्वीकार किया उन्होंने जेल की सजा से बचने के लिए रूसी सेना में भर्ती हुए थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हुसैन कहते नजर आ रहे हैं, मैं जेल से बचना चाहता था, इसलिए मैंने विशेष सैन्य अभियान के लिए एक अनुबंध पर साइन किए थे।

इस बीच खबर है कि कीव में भारतीय मिशन इन रिपोर्टों की सत्यता की जांच कर रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक सूचना यूक्रेन की ओर से नहीं मिल सकी है।

यूक्रेनी सेना का आरोप है कि हुसैन शुरुआत में पढ़ाई के लिए रूस गया था। हालांकि, बाद में चलकर उसे ड्रग्स से जुड़े व्यापार में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस मामले में उसको सात साल की सजा सुनाई गई। यूक्रेनी ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि जेल से बचने के लिए वह युद्ध में शामिल हो गया था।

बता दें पिछले महीने ही विदेश मंत्रालय ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारत ने रूसी सेना में सेवारत 27 भारतीयों को रिहा करने और स्वदेश वापस लाने के लिए मॉस्को पर दबाव डाला था। आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो साल 2022 में शुरु हुई इस जंग के बाद 150 से अधिक भारतीयो को रूसी सेना में शामिल किया जा चुका है। 

(For more news apart from Indian student fighting for Russia military surrenders to Ukrainian forces news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 
 

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM