कनाडा में सिख छात्र पर हमला, आरोपियों ने छिड़का पेपर स्प्रे

खबरे |

खबरे |

कनाडा में सिख छात्र पर हमला, आरोपियों ने छिड़का पेपर स्प्रे
Published : Sep 15, 2023, 10:58 am IST
Updated : Sep 15, 2023, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

खबर के अनुसार, हाईस्कूल के 17 वर्षीय छात्र पर हमला किया गया।

टोरंटो: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में घृणा अपराध के एक स्पष्ट मामले में एक सिख छात्र पर एक अन्य किशोर के साथ विवाद के चलते हमला किया गया। बृहस्पतिवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार, हाईस्कूल के 17 वर्षीय छात्र पर हमला किया गया।
‘सीटीवी न्यूज’ की खबर के अनुसार, यह घटना सोमवार को केलोना में रटलैंड रोड साउथ और रॉबसन रोड ईस्ट चौराहे पर हुई जहां हाईस्कूल के छात्र को कथित तौर पर ‘‘लात मारी गई, मुक्का मारा गया और मिर्च स्प्रे छिड़का गया’’ ।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह घटना तब हुई जब सिख छात्र घर जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन बस से उतर रहा था।

पुलिस ने हालांकि इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। कनाडा के विश्व सिख संगठन (डब्ल्यूएसओ) ने आरोप लगाया है कि वाहन में भी छात्र के साथ मारपीट की गई थी।

ब्रिटिश कोलंबिया के लिए डब्ल्यूएसओ की उपाध्यक्ष गुंतास कौर के हवाले से खबर में कहा गया, ‘‘केलोना में छात्र पर सोमवार को हुआ हमला अस्वीकार्य है।’’ इस साल शहर में सार्वजनिक वाहन में किसी सिख युवक के खिलाफ हिंसा की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले मार्च में, भारत के सिख छात्र गगनदीप सिंह (21) पर ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में अज्ञात लोगों के एक समूह ने हमला किया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM