China Train Crash: चीन में ट्रैक पर काम कर रहे लोगों को ट्रेन ने मारी टक्कर, 11 लोगो की मौत, 2 घायल

खबरे |

खबरे |

China Train Crash: चीन में ट्रैक पर काम कर रहे लोगों को ट्रेन ने मारी टक्कर , 11 लोगो की मौत, 2 घायल
Published : Nov 27, 2025, 12:50 pm IST
Updated : Nov 27, 2025, 12:50 pm IST
SHARE ARTICLE
11 killed, 2 injured as train hits track workers in China
11 killed, 2 injured as train hits track workers in China

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

China Train Crash: चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। हादसा रेलवे कर्मचारियों के एक समूह से टकराने के कारण हुआ, जिसमें दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब भूकंप मापने वाले उपकरण की टेस्टिंग कर रही ट्रेन कुनमिंग शहर के लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के एक घुमावदार हिस्से में ट्रैक पर मौजूद कर्मचारियों से टकरा गई। (11 killed, 2 injured as train hits track workers in China news in hindi) 

चीन सेंट्रल टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग में लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के एक घुमावदार हिस्से पर भूकंप संकेतों का परीक्षण कर रही एक ट्रेन ट्रैक पर मौजूद निर्माण मजदूरों से टकरा गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए।

दुर्घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों के लिए बचाव अभियान शुरू किया। घायलों का उपचार और संबंधित कार्य व्यवस्थित रूप से चल रहे हैं।

बता दें स्टेशन पर सामान्य परिवहन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। वहीं दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। संबंधित जिम्मेदारों पर कानूनों और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

(For more news apart from 11 killed, 2 injured as train hits track workers in China news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM