Nepal Protest: नेपाल की जेल से भागे 35 कैदी भारत की सीमा पर गिरफ्तार
Nepal Protest: नेपाल की जेल से भागे 35 कैदी भारत की सीमा पर गिरफ्तार
Published : Sep 11, 2025, 1:02 pm IST
Updated : Sep 11, 2025, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
35 prisoners who escaped from Nepal jail were arrested on the Indian border news in hindi
35 prisoners who escaped from Nepal jail were arrested on the Indian border news in hindi

नेपाली जेलों से भागे इन कैदियों में से ज़्यादातर भारत-नेपाल सीमा की ओर जा रहे हैं।

Nepal Protest News: भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल के जेलों से फरार हुए 35 कैदियों को धर दबोचा है। ये कैदी नेपाल में हाल के अशांति और दंगों के बीच जेलों से भाग निकले थे।

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल की जेलों से भागे 35 कैदियों को पकड़ने में सफलता पाई है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 22 कैदी उत्तर प्रदेश, 10 बिहार और तीन पश्चिम बंगाल में बंद हैं। नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान जेल तोड़ने की घटनाओं के बाद यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन कैदियों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। फिलहाल, सीमा पर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 22 कैदियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पांच को 10 सितंबर को एक स्टिंग ऑपरेशन में उस समय हिरासत में लिया गया था जब वे अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, ये कैदी नेपाल के काठमांडू स्थित दिलीबाजार जेल से भागे थे। इनके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था, जिसके आधार पर एसएसबी ने इन्हें हिरासत में लिया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये कैदी नेपाल में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान जेल में मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भागे थे।

अधिकारियों के अनुसार, नेपाली जेलों से 13,572 कैदी भाग चुके हैं। जो नेपाल के साथ-साथ भारत के लिए भी बड़ा खतरा बन गए हैं। नेपाली जेलों से भागे इन कैदियों में से ज़्यादातर भारत-नेपाल सीमा की ओर जा रहे हैं। सीमा पर तैनात सशक्त सीमा बल (एसएसबी) बेहद सतर्क हो गया है और नेपाल से कैदियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है और लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सशक्त सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सभी 26 आपसी व्यापार मार्ग, 15 यातायात मार्ग, छह एकीकृत जाँच चौकियाँ और 11 सीमा चौकियां हाई अलर्ट पर हैं। एसएसबी की खुफिया इकाई घुसपैठ और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए सीमावर्ती गांवों पर नज़र रख रही है। इसके अलावा, नेपाल से अचानक घुसपैठ जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कई जाँच चौकियों पर एसएसबी की महिला कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

(For more news apart from 35 prisoners who escaped from Nepal jail were arrested on the Indian border news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 
 

Location: Nepal, Central, Kathmandu

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM