Pakistan News: 3 मार्च को चुना जाएगा पाकिस्तान का नया PM, शहबाज शरीफ रेस में सबसे आगे तो इमरान खान...
Pakistan News: 3 मार्च को चुना जाएगा पाकिस्तान का नया PM, शहबाज शरीफ रेस में सबसे आगे तो इमरान खान...
Published : Mar 1, 2024, 9:41 am IST
Updated : Mar 1, 2024, 9:41 am IST
SHARE ARTICLE
Pakistan New Prime Minister Will Be Elected On March 3 News In Hindi PMLN Shahbaz Sharif leads the race
Pakistan New Prime Minister Will Be Elected On March 3 News In Hindi PMLN Shahbaz Sharif leads the race

आपको बता दें कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Pakistan New Prime Minister Will Be Elected On March 3 News In Hindi: पाकिस्तान में जबसे आम चुनाव हुए हैं तबसे ही यहां का सीयासी माहौल गर्माया हुआ है. वहीं देश के नए पीएम को लेकर भी लागातार स्सपेंस बना हुआ है. खैर पाकिस्तान का नया पीएम कौन होगा इसके ऊपर से भी अब जल्द ही पर्दा उठने वाला है. बस दो दिन बाद परोसी देश के नए पीएम का चेहरा सबके सामने होगा.  पाकिस्तान की नेशनल असेंबली 3 मार्च (रविवार ) को यहां के नए पीएम का चुनाव होगा, इसकी घोषणा खुद पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सचिवालय ने बृहस्पतिवार को की.

आपको बता दें कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शहबाज शरीफ को बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की तरफ से भी समर्थन मिल रहा है. वहीं  जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी  की तरफ से उमर अयूब खान  खान को इसके लिए मैदान में उतारा गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि शहबाज शरीफ के इस चुनाव को जीतने की उम्मीद है. 

रविवार को होने वाले नए पीएम के चुनाव के तय कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवार शनिवार अपराह्न दो बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन पूरी कर ली जाएगी। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया नवनिर्वाचित सांसदों को सौंपी गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन को देश में आठ फरवरी को हुए चुनाव के बाद गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का समर्थन मिला है।

(For more news apart from Pakistan New Prime Minister Will Be Elected On March 3 News In Hindi PMLN Shahbaz Sharif leads the race, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM