Asim Malik News: भारत के दहशत में पाकिस्तान, ISI चीफ असीम मलिक को सौंपी NSA की कमान, अप्रैल 2022 से खाली पड़ा था पद

खबरे |

खबरे |

Asim Malik News: भारत के दहशत में पाकिस्तान, ISI चीफ असीम मलिक को सौंपी NSA की कमान, अप्रैल 2022 से खाली पड़ा था पद
Published : May 1, 2025, 2:04 pm IST
Updated : May 2, 2025, 12:47 pm IST
SHARE ARTICLE
ISI chief Lt Gen Asim Malik appointed Pakistan National Security Advisor News In Hindi
ISI chief Lt Gen Asim Malik appointed Pakistan National Security Advisor News In Hindi

यह अपॉइंटमेंट 29 अप्रैल को हुई थी, लेकिन मीडिया में नोटिफिकेशन 30 अप्रैल को आधी रात जारी किया गया। 

 ISI chief Lt Gen Asim Malik appointed Pakistan National Security Advisor News In Hindi: पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को बुधवार को देश के  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया है। यह अपॉइंटमेंट 29 अप्रैल को हुई थी, लेकिन मीडिया में नोटिफिकेशन 30 अप्रैल को आधी रात जारी किया गया। 

पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उनकी नियुक्ति की गई है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

सूत्रों के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल मलिक को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर एनएसए का पद दिया गया है। उनकी घोषणा के बारे में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके बाद असिम मलिक अख्तर अब्दुर रहमान खान (तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति जिया-उल-हक के सुरक्षा सलाहकार और महानिदेशक ) के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली महानिदेशक बन गए हैं।

पाकिस्तान का यह कदम भारत सरकार द्वारा पहलगाम हमले के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) में पुनर्गठन करने और पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका प्रमुख नियुक्त करने के बाद आया है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान को इस नरसंहार के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने "विश्वसनीय खुफिया जानकारी" का हवाला देते हुए दावा किया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में पाकिस्तान पर हमला करेगा ।

(For More News Apart From ISI chief Lt Gen Asim Malik appointed Pakistan National Security Advisor News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM