पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तालिबान के पांच आतंकवादी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तालिबान के पांच आतंकवादी गिरफ्तार
Published : Jan 2, 2023, 11:21 am IST
Updated : Jan 2, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
Five Taliban terrorists arrested in Pakistan's Punjab province
Five Taliban terrorists arrested in Pakistan's Punjab province

एक हफ्ते पहले, सीटीडी ने पंजाब में सात संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से ज्यादातर टीटीपी से संबंधित थे।

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे तालिबान के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों को पंजाब के तीन जिलों- शेखूपुरा, डी.जी. खान और मुल्तान में खुफिया अभियानों के दौरान गिरफ्तार किया गया।

‘काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट’ (सीटीडी) के मुताबिक, उनके कब्जे से नकदी के अलावा आत्मघाती जैकेट, विस्फोटक, हथियार और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किये गये हैं।

सीटीडी ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादी पंजाब के शेखूपुरा, डी.जी. खान और मुल्तान जिलों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों (कानून लागू करने वालों) और महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

सीटीडी ने कहा कि उनके खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक हफ्ते पहले, सीटीडी ने पंजाब में सात संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से ज्यादातर टीटीपी से संबंधित थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM